महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग गिराकर घुसे:

मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज में हुजूम; अमेरिकी सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड संग पहुंचे

महाकुंभ में सोमवार को बहुत ज्यादा भीड़ रही। इसलिए पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर- 20 में प्रदर्शन किया। कुछ लोगों की पुलिस से बहस हो गई।

महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग गिराकर घुसे:मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए प्रयागराज में हुजूम; अमेरिकी सिंगर क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड संग पहुंचे
प्रयागराज2 दिन पहले

महाकुंभ में सोमवार को बहुत ज्यादा भीड़ रही। इसलिए पांटून पुल नंबर- 15 बंद कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने सेक्टर- 20 में प्रदर्शन किया। कुछ लोगों की पुलिस से बहस हो गई।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मेले के अंदर चले गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले भी लोगों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा सके। हालांकि, रात करीब 9 बजे अधिकारियों के आदेश पर पांटून पुल 13, 14 और 15 को खोल दिया गया।

दरअसल, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु अभी से पहुंचने लगे हैं। इससे जबरदस्त भीड़ हो गई है।

अमेरिकी रॉक बैंड कोल्डप्ले के को-फाउंडर और सिंगर क्रिस मार्टिन महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी नजर आईं। क्रिस और डकोटा को एक कार में बैठे देखा गया। दोनों भगवा रंग की ड्रेस पहने थे।

वहीं, गंगा स्नान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के महू में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेता गंगा स्नान जैसी गतिविधियों के जरिए जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं।

भीड़ के गुस्से की 2 तस्वीरें…

नाराज लोगों ने एसडीएम सदर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।
पांटून पुल नंबर-15 पर शहर से मेला क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी। इसे लोगों की भीड़ ने तोड़ दिया।

महाकुंभ के 15वें दिन सोमवार को 1.55 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से लेकर अब तक कुल 14.76 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

महाकुंभ के पल-पल के अपडेट्स के लिए एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

Shopping Cart