प्रयागराज

महाकुंभ में आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम लग गया है। लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है।
प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10km पहले रोका जा रहा है। उसके बाद की दूरी लोगों को पैदल ही तय करनी पड़ रही है। दूसरी ओर VIPs की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अफसरों से कहा था कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, लेकिन शुक्रवार को इसका असर दिखाई नहीं दिया।
इस बीच शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा।

महाकुंभ का आज 40वां दिन है। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। रात 8 बजे तक 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 59.31 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
भीड़ के चलते 8वीं तक स्कूल बंद, पढ़ाई ऑनलाइन
भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। प्रयागराज में रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।
कुंभ में भीड़ की 2 तस्वीरें….

संगम पर आज दोपहर 12 बजे की तस्वीर है। दोपहर 12 बजे तक 68 लाख लोग स्नान कर चुके थे।

गुरुवार को 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी।